Biggest Salesman: दुबई में रोज 32 करोड़ कमाने वाले Rizwan Sajan कौन हैं?

Table of Content

Rizwan Sajan Success Story: मुंबई की गलियों में सामान बेचने वाले एक भारतीय युवक का नाम आज दुबई के सबसे सफल बिजनेसमैन में गिना जाता है। आज यह शख्स रोजाना 32 करोड़ रुपए कमाता है।

Rizwan Sajan Success Story: मुंबई की गलियों में सामान बेचने वाले एक भारतीय युवक का नाम आज दुबई के सबसे सफल बिजनेसमैन में गिना जाता है। यह शख्स हर दिन 32 करोड़ रुपए कमाता है और उसका रियल एस्टेट साम्राज्य 20,830 करोड़ रुपए से भी अधिक का है। जी हां… जहां हम और आप अपनी समस्याओं को दोष देकर अपनी सफलता को छुपा रहे हैं, वहीं एक व्यक्ति छोटी सी गलियों से निकलकर आज दिन के करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। आइए इस प्रेरणादायक शख्स की पूरी कहानी बताते हैं।

दूध बेचने वाला शख्स बना अरबपति
दरअसल, दुबई में रहकर रोज के करोड़ों रुपए कमाने वाले इस भारतीय शख्स का नाम रिजवान साजन है। रिजवान साजन का सफर साधारण जीवन से असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचने का बेहतरीन उदाहरण है। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रिजवान साजन ने बचपन से ही संघर्ष किया। किताबें और दूध बेचने जैसे छोटे-मोटे कामों से अपने परिवार का सहारा बने। रिजवान साजन जब 16 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद घर की जिम्मेदारियां उनके ऊपर आ गई। 1981 में वे कुवैत गए, जहां उन्होंने एक ट्रेनी सेल्समैन के रूप में काम किया। यहीं उन्होंने व्यापार की बारीकियां सीखीं, जो आगे चलकर उनकी सफलता का आधार बनीं।

शुरू की खुद की कंपनी
1993 में, रिजवान ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए डैन्यूब ग्रुप की स्थापना की। यह कंपनी आज बिल्डिंग मटेरियल, होम डेकोर और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में अग्रणी है। सऊदी अरब, कतर, बहरीन, ओमान और भारत सहित कई देशों में काम करने वाली यह कंपनी अपने क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

सेल्स स्कील को बताया सबसे बड़ी ताकत
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए रिजवान कहते हैं, “मैं एक बहुत अच्छा सेल्समैन हूं, और यही मेरी सबसे बड़ी खूबी है।” उनका मानना है कि उनके पास शुरू में पूंजी भले ही नहीं थी, लेकिन उनकी सेल्स स्कील ने उन्हें यह कंपनी खड़ा करने में मदद की।

32 करोड़ रुपए रोजाना की कमाई
आज, डैन्यूब ग्रुप का वार्षिक राजस्व लगभग 10 बिलियन दिरहम (भारतीय मुद्रा में लगभग 32 करोड़ रुपए प्रतिदिन) है। अपनी दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ रिजवान कहते हैं, “अगर आज मैं अपनी सारी संपत्ति खो भी दूं, तो मैं इसे फिर से खड़ा कर सकता हूं।”

बन गए दुबई के सबसे अमीर भारतीय बिजनेसमैन
डैन्यूब ग्रुप ने यूएई से बाहर अपने ऑपरेशन्स का विस्तार किया और अब यह कंपनी खाड़ी देशों के साथ-साथ भारत में भी अपनी पहचान बना रही है। आज रिजवान साजन की कुल संपत्ति लगभग 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (20,830 करोड़ रुपए) आंकी गई है, जो उन्हें दुबई के सबसे अमीर भारतीय व्यवसायियों (Indian Businessman) में से एक बनाती है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved