Trending

मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग, संजय सिंह ने केंद्र सरकार से किया आग्रह

Table of Content

Manmohan Singh Death: AAP सांसद संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।

Manmohan Singh Death: पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद शोक की लहर है। देश के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन को देश के लिए बड़ा नुकसान बताया है। अब इसी बीच आम आदमी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। आप सांसद संजय ने शुक्रवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

‘मनमोहन सिंह कम शब्दों में बड़ी बात कहते थे’

उन्होंने मनमोहन सिंह को ‘भारत रत्न’ दिए जाने मांग का समर्थन किया। संजय सिंह ने कहा कि जब वह राज्यसभा में पहुंचे, तब से लेकर आज तक उन्हें मनमोहन सिंह को आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बहुत बड़े इंसान थे, जब भी वह संसद में खड़े होते थे, तो पक्ष और विपक्ष के सभी लोग चुपचाप उनकी बात सुनते थे। वह कम समय में ही अपनी बात कह देते थे, लेकिन कम शब्दों में बड़ी बात कह देते थे।

संजय सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दिया है। संजय सिंह ने अपनी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतिहास उन्हें एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता के रूप में हमेशा याद रखेगा।

‘सरकार भारत रत्न देने पर विचार करें’

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक अर्थशास्त्री के रूप में मनमोहन सिंह की पहचान पूरी दुनिया में है और एक प्रधानमंत्री के रूप में पूरी दुनिया में उनका बहुत सम्मान था। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी पार्टी मनमोहन सिंह को नमन करती है और उन्हें याद करती है। मनमोहन सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए, क्योंकि उनके अंदर सारी योग्यता है जो भारत रत्न मिलने के लिए होनी चाहिए। संजय ने कहा कि मोदी सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

‘AAP याद रखेगी मनमोहन सिंह का एहसान’

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह उन दिनों को कभी भूल नहीं सकते, जब दिल्ली को लेकर राज्यसभा में अध्यादेश मामले में बिल पेश किया गया था। उस समय मनमोहन सिंह व्हील चेयर पर बैठकर सदन में वोटिंग के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी मनमोहन सिंह का एहसान हमेशा याद रखेगी।

केजरीवाल और सीएम आतिशी ने भी दी श्रद्धांजलि

इससे पूर्व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत के पूर्व डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। केजरीवाल ने लिखा ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

साथ ही उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि लिखा कि मनमोहन सिंह के निधन से देश ने विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खो दिया है और साथ ही ऐसा नेता भी खो दिया, जिनकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने मनमोहन सिंह के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त भी की।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved