Trending

पंजाब के बठिंडा में बड़ा हादसा: पुल से बस गिरने से 8 की मौत, 24 गंभीर घायल

Table of Content

बठिंडा के जीवन सिंह वाला के पास बड़ा हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नीचे गंदे नाले में गिर गई. प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है.

पंजाब के बठिंडा में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस पुल से सीधे गंदे नाले में जा गिरी, जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे का शिकार हुई बस में करीब 50 यात्री सवार थे.

बठिंडा के जीवन सिंह वाला के पास बड़ा हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नीचे गंदे नाले में गिर गई. प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं बस में करीब 50 यात्री सवार थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
एक निजी परिवहन कंपनी की बस बठिंडा-शार्दुलगढ़ लोकल रूट पर चल रही थी. पुल से नीचे गिरने से हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ये हादसा कैसे हुआ ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. बठिंडा के एसएसपी अवनीत कोंडल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. एसएसपी अवनीत कोंडल ने बताया कि तलवंडी साबो के SHO मौके पर पहुंचे.

24 यात्रियों की हालत गंभीर
हादसे को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बारिश हो रही थी और शायद बस की रफ्तार बहुत तेज थी इसी के चलते हादसा हुआ है. हालांकि हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अभी को जानकारी नहीं मिली है. वहीं हादसे का शिकार हुई बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है. 24 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

AAP विधायक बलजिंदर कौर ने जताया दुख
तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी विधायक बलजिंदर कौर ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. बलजिंदर कौर ने कहा कि मेरी डीसी शौकत अहमद पारे से फोन पर बातचीत हुई है. लगभग सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है. कैसे हुआ ये हादसा? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved