Trending

इंदौर में अनोखी शादी: अमेरिका, इटली और पेरू के 3 जोड़े लेंगे सात फेरे

Table of Content

Foreign couple marriage in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में यादगार शादी होने जा रही है। इटली, अमेरिका और पेरु से आए तीन कपल भारतीय रीति-रिवाज से रविवार (29 दिसंबर) को सात फेरे लेंगे। तीनों कपल 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे।

Foreign couple marriage in Indore: ‘विदेशी कपल’ भारतीय संस्कृति से शादी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में ‘विदेशी कपलों की शहनाई लगातार गूंज रही हैं। शिवपुरी के बाद अब इंदौर में यादगार शादी होने जा रही है। इटली, अमेरिका और पेरु से इंदौर आए तीन कपल के शादी की रस्म शनिवार(28 दिसंबर) से शुरू हुई है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मेंहदी-हल्दी की रस्म निभाई गई। तीनों कपल रविवार (29 दिसंबर) को उज्जैन के निनोरा स्थित परमानंद योग आश्रम में सात फेरे लेंगे। शादी की सभी रस्में भारतीय वैदिक पद्धति से होगी। शादी के बाद तीनों कपल 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे।

तीनों विदेश से योगा प्रशिक्षण लेने आए थे
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के इयन और पेरु की गेब्रियल की शादी हो रही है। इटली के मार्टिना और दआरियों ने एक दूसरे को जीवनसाथी चुना है। इटनी के मॉरजिओ और नेल्मास शादी कर रहे हैं। तीनों कपल इंदौर के परमानंद इंस्टिट्यूट ऑफ योगा साइंस एण्ड रिसर्च इंडिया में योग प्रशिक्षण लेने आए थे। यहां तीनों कपल ने योगा सीखा। वैदिक पद्धति से हिंदू नाम भी अपनाए। अब तीनों ने भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी करने का फैसला लिया।

तीनों ने रखे हिन्दू नाम
परमानंद योग केंद्र के प्रमुख डॉ. ओमानंद ने कहा कि तीनों जोड़ों ने भारतीय परंपराओं के साथ वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को देखा तो काफी प्रभावित हुए। तीनों ने परिवार से अनुमति लेने के बाद भारतीय रीति-रिवाज से शादी करना तय किया। तीनों ने खुद अपने नाम हिन्दू रखने के लिए सहमति दी और यहां इन सभी को छह हिन्दू नाम दिए गए। शादी कर रहे तीनों जोड़ों के नाम डारियो (विष्णु आनंद) संग मार्टिना (मां मंगलानंद), इअन (आचार्य रामदास आनंद) संग गेब्रियला (मां समानंद) और मॉरजिओ (प्रकाशानंद) संग नेल्मास (मां नित्यानंद) हैं।

जीवन के नए आयाम सीखने को मिले
तीनों जोड़ों ने कहा कि इंदौर में भारतीय परम्परा, सनातन धर्म, पूजा, पाठ, त्यौहार, वैदिक पद्धति, विवाह पद्धति को लेकर गहनता से अध्ययन किया है। अब जिंदगीभर साथ रहने के लिए दाम्पत्य जीवन में बंधने का निर्णय लिया है। हमें यहां आकर जीवन के नए आयाम सीखने को मिले हैं। ऐसे रिवाज पूरी दुनिया में कहीं नहीं हैं।

शिवपुरी में मार्टिन और उलरिके की हुई थी शादी
शिवपुरी में भी ऐसी ही शादी हुई थी। 21 जुलाई 2024 को स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके ने भारतीय रीति रिवाज से सात फेरे लिए थे। भारतीय वेशभूषा में दोनों ने शादी की थी। शादी में 250 मेहमानों को बुलाया गया था। 10 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल हुए थे। विदेशी कपल ने अध्यात्म की दुनिया से जुड़ने के लिए भारतीय संस्कृति से शादी की थी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved