Trending

घर के दालान में अकेले सो रहे थे बुजुर्ग, चुपके से आए बदमाश और घोंट दिया गला; मचा हड़कंप

Table of Content

बरेली में बुजुर्ग किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई. बुजुर्ग किसान के भाई ने कहा कि उनकी किसी से कोई भी रंजिश नहीं थी. आखिर क्यों उनकी हत्या कर दी. वहीं पूरे मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाना खाकर अपने घर में सो रहे बुजुर्ग किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई. बुजुर्ग की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग किसान चारपाई पर मृत पड़ा था. वहीं इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने बुजुर्ग किसान के परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

वहीं बुजुर्ग किसान के भाई का कहना है कि उनकी किसी से कोई भी रंजिश नहीं थी. आखिर क्यों उनकी हत्या कर दी. वहीं पूरे मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है. परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का है. यहां के 60 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञानी प्रसाद पुत्र छोटे लाल किसानी का काम करते थे. शुक्रवार की देर रात अपने घर में सो रहे थे उसी दौरान घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि उनकी मौत हो चुकी है. जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई.

पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ
वहीं पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी गई है. मृतक ज्ञानी प्रसाद के भाई नेकपाल का आरोप हैं कि उनकी किसी से भी गांव में कोई रंजिश नहीं थी, न कभी किसी गांव वाले से उनका झगड़ा हुआ था, फिर भी उनकी हत्या हो गई.

परिवार में पसरा मातम
बुजुर्ग किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मचा गया. वहीं भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि किसान की हत्या के बाद जांच शुरु कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved