Trending

अमेरिका में 5 गुना बढ़े इंडियन विजिटर्स, दो साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों को H-1B वीजा जारी

Table of Content

H-1B visa: अमेरिका में भारतीय प्रोफेशनल्स की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका की ओर से बीते दो सालों में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों को H-1B वीजा जारी किया गया है।

H-1B visa: अमेरिका में भारतीय प्रोफेशनल्स की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका की ओर से बीते दो सालों में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों को H-1B वीजा जारी किया गया है। यह लगातार दूसरा साल है जब 10 लाख से ज्यादा भारतीयों को वीजा जारी किया गया है। साथ ही, बीते चार साल में अमेरिका में इंडियन विजिटर्स की तादाद 5 गुना बढ़ी है। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी है। दूतावास ने कहा है कि यह आंकड़ा बताता है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रोफेशनल संबंध मजबूत हुए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में इंडियन टैलेंट्स की मांग बढ़ी है।

इंटरनेशनल स्टूडेंट भेजने के मामले में भारत टॉप पर
अमेरिका के दूतावास ने जानकारी दी कि भारत अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भेजने वाला टॉप देश बन गया है। इस साल 3 लाख 31 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों ने स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई किया है। सत्र 2008-09 के बाद यह पहला मौका है जब स्टूडेंट वीजा के लिए इतनी बड़ी संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। इस साल भारत इंटरनेशनल छात्रों को भेजने वाला शीर्ष देश भी बन गया है। भारत से अमेरिका में पढ़ने के लिए जाने वाले छात्रों में 19% की वृद्धि हुई है।

एच-1बी वीजा नवीनीकरण में अमेरिका ने दी है बड़ी राहत
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एच-1बी वीजा के नवीनीकरण(H-1B visa renewal) को आसान बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। इसके लिए एक प्रायोगिक कार्यक्रम लागू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत, भारतीय पेशेवर बिना अमेरिका छोड़े अपना वीजा रिन्यू करवा सकते हैं। इससे हजारों भारतीय पेशेवरों और कामगार को फायदा हुआ है। अगले साल तक इसे औपचारिक रूप से लागू करने की योजना है।

वीजा कैप हटा सकता है US, भारतीयों को होगा फायदा
अमेरिका की वीजा प्रणाली में बड़ी छूट की संभावना है। इससे अमेरिका में रह रहे भारतीयों को बड़ा फायदा होगा। अमेरिकी अधिकारी अब एच-1बी वीजा से कैप हटाने पर विचार कर रहे हैं। मौजूदा समय में हर देश को तय सीमा में ही एच-़1 बी वीजा दिया जाता है। इससे भारतीय प्रोफेशनल्स समेत दूसरे देशों काे वीजा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। कैप हटने से अब वीजा जारी होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसके साथ ही मौजूदा कानून में बदलाव से कुशल भारतीय कामगारों (Skilled professionals) को अमेरिका में परमानेंट रेजिडेंसी मिलने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

भारत-अमेरिका के बीच कई क्षेत्रों में बढ़ रहे आपसी संबंध
पिछले चार वर्षों में भारत से अमेरिका जाने वाले विजिटर्स की संख्या पांच गुना बढ़ी है। इस बढ़ोतरी ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को और गहरा किया है। वहीं, दूसरी ओर नए वीजा करने और वीजा रिन्यू की प्रक्रिया को अमेरिका ने आसान बनाया है। इससे भी ज्यादा संख्या में भारतीय अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं।अगर अमेरिका वीजा कैप हटाता है तो भारत-अमेरिका के बीच शिक्षा, व्यापार और पर्यटन के अवसरों को नई गति मिलेगी।

जो बाइडेन ने दी राहत, क्या ट्रंप भी इसे जारी रखेंगे
जो बाइडेन के नेतृत्व वाले प्रशासन ने वीजा प्रक्रिया में लचीलापन लाने का वादा किया है। बाइडेन ने राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने से पहले वीजा नियमों में राहत दी है इस पहल का मकसद नियोक्ताओं और कर्मचारियों को वीजा नियमों के मामले में अधिक आजादी देना है। यह कदम भारत जैसे देशों के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जहां से बड़ी संख्या में कुशल कामगार अमेरिका जाते हैं। हालांकि, अब यह देखना होगा कि इमिग्रेशन को लेकर सख्त रहने वाले अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप क्या वीजा नियमों में दी गई राहतों को जारी रखते हैं या नहीं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved