Trending

कब्रिस्तान में पिता के दोस्त की हत्या, आरोपी को सिजोफ्रेनिया बीमारी

Table of Content

महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवक ने कब्रिस्तान के चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी. कब्रिस्तान का चौकीदार आरोपी के पिता का करीबी दोस्त था. वह पहले उससे बात करने कब्रिस्तान में पहुंचा और फिर वहीं चौकीदारी को मौत के घाट उतार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित है.

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक युवक ने कब्रिस्तान के चौकीदार की धारदार हथियार से वार हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित है, जिसने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है. जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र के मेकोसाबाग इलाके में ये घटना हुई, जिसके बाद 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

हालांकि आरोपी ने ये हत्या क्यों कि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि जिस शख्स ने कब्रिस्तान के चौकीदार की हत्या की है. चौकीदार उसके पिता का करीबी दोस्त था. जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि आरोपी का नाम अनोन मिथिला प्यारेजी है. बताया जा रहा है कि वह सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित है और बेतुके बयान दे रहा है.

स्थानीय लोगों ने पकड़ा
जरीपटका पुलिस ने बताया कि अनोन मिथिला प्यारेजी पहले बाइक से कब्रिस्तान गया. वहां उसने मृतक कब्रिस्तान के चौकीदार रमेश लक्ष्मणराव शिंदे से थोड़ी देर बातचीत की और अचानक से धारदार हथियार से चौकीदार का गला रेतकर हत्या कर दी. जैसे ही अनोन मिथिला प्यारेजी ने रमेश लक्ष्मणराव शिंदे पर हमला किया. वह नीचे गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.

बेतुके बयान दे रहा आरोपी
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले उसकी खूब पिटाई की. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए उसे जरीपटका पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. अब पुलिस हत्या की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने कहा कि आरोपी पूछताछ में ठीक से कुछ नहीं बता रहा है और बेतुके बयान दे रहा है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved