Trending

बहूरानी ऐश्वर्या राय कहां रह गईं? शादी में बच्चन परिवार था साथ, अभिषेक को अकेला देख उड़ी तलाक की अफवाहें

Table of Content

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं. ये उस वक्त से दोबारा शुरू हुआ जब हाल ही में पूरी बच्चन फैमिली एक फंक्शन में शामिल हुईं और वहीं ऐश्वर्या गैर मौजूद रहीं.

कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन लोगों के बीच काफी चर्चा में थे. हालांकि, इसकी वजह ये थी कि दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी, लेकिन जब दोनों ने अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में साथ दिखे, तो लोगों की इन खबरों पर रोक लग गई. लेकिन एक बार फिर ये चर्चा शुरू हो चुकी है, जिसकी वजह बच्चन परिवार की मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे की रिसेप्शन पार्टी है. इस पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक बार फिर पूरा परिवार शामिल है, लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या नहीं दिख रही हैं.

दरअसल, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई में एक इवेंट अटेंड किया, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही हैं. इस फोटो में लोगों की निगाहें बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को ढूंढ रही हैं. बच्चन परिवार अपने मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे रिकीन यादव और सुरभि की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या शामिल नहीं थी. इस बात की जानकारी वायरल हो रहे फोटो से मिली है, जिसमें पूरा परिवार कपल के साथ स्टेज पर पोज देते दिखा, जिसमें केवल अभिषेक, जया और अमिताभ बच्चन ही हैं.

पहले भी फंक्शन में हुआ है ऐसा
ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी लोगों के बीच दोबारा से तलाक के मुद्दे को उठाने में कामयाब हो गई है. दरअसल, लेकिन ऐश्वर्या का न होना फैन्स को एक बार फिर खटकने लगा है. लोग इस फोटो को देखने के बाद सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बहूरानी कहां हैं. इससे पहले भी एक बार और इंवेंट के दौरान ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच दूरियों को देखते हुए ये खबरें तेजी से फैलने लगी थी. ये वाकया अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन का है, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या बाकी बच्चन फैमिली से अलग-अलग घूमते दिख रही थीं. वहीं ऐश्वर्या की कोई भी तस्वीर परिवार के साथ सामने नहीं आयी.

किसी ने नहीं दिया कोई बयान
अब दोबारा से ऐसा ही देखने के बाद लोग फिर से वही मुद्दा उठाने लगे हैं. जब से दोनों के अलग होने की बात शुरू हुई है, उसके बाद से दोनों ही स्टार्स ने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है. उनके साथ ही साथ बच्चन फैमिली ने भी कुछ बयान नहीं दिया है. कहा जा रहा था कि अभिषेक और निमरत कौर के बीच आई नजदीकियों की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आई है. हालांकि, इस बात की भी कहीं पुष्टि नहीं की गई है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved