Trending

मंदाकिनी नहीं खुशबू सुंदर होती ‘राम तेरी गंगा मैली’ की लीड, राज कपूर ने इस वजह से बदला फैसला

Table of Content

Ram Teri Ganga Maili: राज कपूर की मशहरू फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी ने रातों-रात खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन इस फिल्म के लिए वह राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। खुशबू सुंदर को ये रोल ऑफिर हुआ था।

Ram Teri Ganga Maili: राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म से राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को लॉन्च किया था। लेकिन उनसे ज्यादा फिल्म की लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने रातों-रात खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन इस फिल्म के लिए मंदाकिनी राज कपूर की पहली चॉइस नहीं थीं। ये ऑफर किसी और एक्ट्रेस को मिला था लेकिन आखिर में उनके हाथ ये रोल नहीं लगा। ये एक्ट्रेस हैं तमिल-तेलुगू सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर।

अभिनेत्री से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ का ऑफर मिला था और इसी से उनका डेब्यू होने वाला था। लेकिन बाद में उन्हें मंदाकिनी से रिप्लेस कर दिया गया।

खुशबू सुंदर को लॉन्च करने वाले थे राज कपूर
विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए, खुशबू ने कहा, “राज कपूर ने मुझे ‘राम तेरी गंगा मैली’ में लॉन्च करने का फैसला किया था। हमने इसके लिए एक फोटोशूट भी किया था। उन फोटोज को देखकर राज कपूर ने कहा, ‘ये मेरी गंगा है।’

खुशबू ने आगे कहा, “प्लानिंग थी कि पहले गंगोत्री में शूटिंग का शेड्यूल खत्म किया जाएगा, लेकिन उस वक्त वहां बर्फबारी हो रही थी, इसलिए उन्होंने कोलकाता में शूटिंग करने का निर्णय लिया।

इस वजह से हाथ से निकला ऑफर
खुशबू ने बताया कि राज कपूर ने उन्हें इस फिल्म में लॉन्च करने के लिए चुना था, जो उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मौका होता। उन्होंने कहा- उस वक्त मैं पूरी तरह 14 साल की भी नहीं थी। राज जी ने कहा- वह तो खुद बच्ची दिखती है और उसके हाथ में बच्चा दिखना सही नहीं लगेगा। इस वजह से उस फिल्म मेरी कास्टिंग नहीं हो सकी।

आपको बता दें, राम तेरी गंगा मैली बतौर डायरेक्टर राज कपूर की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में मंदाकिनी और राजीन कपूर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म सुपरहिट थी और उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स दिखाए गए थे जिसकी वजह से काफी विवाद खड़ा हुआ था।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved