Trending

Oscar 2025 में प्रियंका चोपड़ा ने ‘अनुजा’ से जुड़ीं खास कमान संभाली

Table of Content

Priyanka Chopra: ऑस्कर 2025 के लिए फिल्म ‘अनुजा’ को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है, वहीं इसके साथ अब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी जुड़ी गई हैं।

Priyanka Chopra: दुनियाभर में अपने आकॉनिक स्टाइल के लिए जानी जाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी उपलब्धियों से लोगों की तारीफें बटोरती हैं। इन दिनों ऑस्कर 2025 की रेस में भारतीय फिल्मों से काफी उम्मीदे हैं। ऑस्कर में शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ को चुना गया है जिसे गुनीत मोंगा ने प्रोडयूस किया है। अब इस फिल्म के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी जुड़ गई हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘अनुजा’ में एग्जेक्यूटिव प्रोडूसर पद की कमान संभालेंगी।

अनुजा से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा
ऑस्कर में जानी वाली इस फिल्म के साथ जुड़ने पर देसी गर्ल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस बेहतरीन प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। बता दें, अनुजा का डायरेक्शन एडम जे ग्रेव्स ने किया है और इसके प्रोड्यूसर सुचित्रा मट्टई व गुनीत मोंगा हैं।

‘अनुजा’ एक 9 वर्षीय लड़की की कहानी बताती है जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ छोटी सी कपड़ा फैक्ट्री में काम करती है। फिल्म में उसकी यात्रा एक ऐसे अध्याय पर जाती है जहां वह अपने जीवन को बदलने के निर्णय का सामना करती है जो उसके परिवार के भविष्य को आकार दे सकता है।

बता दें, अनुजा ने 2024 में हॉलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में ऑस्कर-क्वालीफाइंग लाइव एक्शन शॉर्ट अवार्ड जीता था और अब ये ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है।

ऑस्कर में पहुंचने वाली मोंगा की तीसरी फिल्म
अनुजा ऑस्कर में जाने वाली गुनीत मोंगा की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर जीता था।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved