Trending

एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी महाकुंभ पहुंचीं, लॉरेन पॉवेल से हुईं कमला, मिला ये गोत्र

Table of Content

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की चर्चा हर तरफ है. महाकुंभ में जर्मनी, अफ्रीका, ब्राजील अलग-अलग देशों से श्रद्धालु पहुंचे हैं. apple कंपनी के को-फाउंडर रहे स्टीव जॉब्स की पत्नी भी महाकुंभ में पहुंची हैं. वह संन्यासी वेशभूषा में प्रयागराज पहुंचीं. यहां वह साधुओं की संगत में रहकर सीधा-सादा जीवन बिताएंगी. इसके साथ ही वह शाही स्नान भी करेंगी.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है, जहां हर तरफ राम भजन और जयकारे लग रहे हैं. महाकुंभ देश ही नहीं विदेशों में चर्चा का विषय बना हुआ है. विदेशों से भी श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच रहे हैं. इसी बीच apple कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भी प्रयागराज पहुंच गई हैं. वह अपने गुरु स्वामी कैलाशानंद महाराज के पास पहुंची हैं.

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल अपनी 40 सदस्य की टीम के साथ महाकुंभ में पहुंची हैं. यहां वह महाकुंभ के कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगी. लॉरेन पॉवेल महाकुंभ में एक संन्यासी का भेष धारण करके पहुंची हैं. वह भगवा चोला पहने और रुद्राक्ष की माला लिए नजर आ रही हैं. यहां लॉरेन पॉवेल कल्पवास करेंगी और साथ ही साधुओं की संगत में रहकर सादगी वाला जीवन व्यतीत करेंगी.

स्वामी कैलाशानंद को मानती हैं पिता
इससे पहले वह शनिवार को अपने गुरु, स्वामी कैलाशानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर के आश्रम पहुंची थीं. साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचीं थी. वहां वह गुलाबी सूट और सफेद दुपट्टे में नजर आई थीं. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. उन्हें अपने गुरु के साथ ही काशी विश्वनाथ में पूजा करते हुए देखा गया था. लॉरेन पॉवेल सनातन धर्म में काफी गहरी आस्था रखती हैं. इसके साथ ही वह गुरु स्वामी कैलाशानंद को न सिर्फ अपना गुरु, बल्कि वह उन्हें अपने पिता के समान मानती और समझती हैं. गुरु स्वामी कैलाशानंद भी ने भी लॉरेन पॉवेल को अपनी बेटी बताया और कहा था वह भी उन्हें अपनी बेटी की तरह से ही मानते हैं.

लॉरेन पॉवेल से कमला रखा गया नाम
स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि लॉरेन पॉवेल को सनातन धर्म में आने के बाद अच्युत-गोत्र दिया गया है. इसके साथ ही उनका नाम भी लॉरेन पॉवेल से कमला रखा गया है. उन्होंने कहा कि लॉरेन उनकी बेटी जैसी हैं. उनके दूसरी बार भारत आने और कुंभ में उनका स्वागत है. वह ध्यान लगाने के लिए भारत आई हैं. वह शाही स्नान और मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में शाही स्नान भी करेंगी. एक स्नान 14 जनवरी और दूसरा 29 जनवरी को होगा. ऐसे में बताया जा रहा है कि वह तब तक यहीं रहेंगी.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved