Trending

पत्रकार को जान से मारने की धमकी: ठेकेदार ने बीजापुर हत्याकांड की दिलाई याद

Table of Content

कोरिया जिले के पत्रकार को बीजापुर हुए हुए पत्रकार हत्याकांड का हवाले देते हुए जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है। घटिया निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी मांगने पर ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने ममाले की शिकायत थाने में की है। वहीं आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा ममला बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र का है। जहां के पोड़ी निवासी पत्रकार सुनील शर्मा को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार ग्राम गेजी में चल रहे घटिया निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। निर्माण काम का जिम्मा ठेकेदार मुंशी पर है। जिनसे निर्माण काम के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन ठेकेदार ने जानकारी देने के बजाय पत्रकार को प्रलोभन देने की कोशिश की।

बस्तर के पत्रकार की तरह मारने की दी धमकी

बात नहीं बनी तो नाराज होकर ठेकेदार ने धमकी देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्रकार को जान से मारने की धमकी तक दे दी। शिकायत के अनुसार ठेकेदार ने बीजापुर में पत्रकार की हत्या का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों ने इसकी निंदा की है। इसके साथ ही कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे से मुलाकात कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved