Trending

देश में मकर संक्रांति की धूम: पीएम मोदी ने मनाया पोंगल, अहमदाबाद में छाया पतंग उत्सव

Table of Content

Makar Sankranti celebration: मंगलवार (14 जनवरी) को मकर संक्रांति पर देशभर में उत्सव की धूम है। पीएम मोदी ने लोहड़ी और पोंगल मनाई। प्रयागराज में साधु संतों ने पावन मौके पर अमृत स्नान किया। अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल का आयोजन। जानें कहां कैसे मनाया गया त्योहार।

Makar Sankranti celebration: देशभर में मंगलवार(14 जनवरी) को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण होने का प्रतीक है। सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोहड़ी के उत्सव में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने लोहड़ी जलाई और वहां मौजूद लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने दिल्ली में जी किशन रेड्डी के आवास पर पोंगल त्योहारी में हिस्सा लिया और गायों को गुड़ खुलाया। इस त्योहार के पीछे तिल-गुड़ की मिठास और दान-पुण्य की परंपरा जुड़ी है। मकर संक्रांति भारत के हर राज्य में अलग-अलग रूपों में मनाई जाती है। आइए, आपको बताते हैं देश भर में कैसे मनाया जा रहा है मकर संक्राति, पोंगल और उत्तरायण त्योहार।

प्रयागराज कुंभ में अमृत स्नान का आयोजन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर कुंभ मेले का पहला अमृत स्नान हुआ। हजारों नागा साधु और श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। साधु-संत रथों और घोड़ों पर सवार होकर भभूत लगाए नजर आए। स्टीव जॉब्स की पत्नी ने भी संगम में स्नान किया। हर-हर महादेव के जयघोष से संगम का माहौल भक्तिमय हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह से दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति के पावन मौके पर महाकुंभ में स्नान बेहद पावन माना जाता है।

अहमदाबाद में पतंगबाजी का अनोखा जश्न
मकर संक्रांति के मौके पर अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारों लोग रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ाने पहुंचे। शहर का आसमान इन रंग-बिरंगे पतंगों से रंगीन हो गया। इस बार काइट फेस्टिवल में 11 राज्यों और 47 देशों के 143 पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं। यहां विभिन्न आकार और डिजाइन की पतंगें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पतंग उड़ाने की परंपरा सूर्य देव की पूजा का प्रतीक मानी जाती है। इस महोत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सूर्य के उत्तरायण होने यानी कि उत्तरायण पूर्व पर पतंगबाजी करना गुजरात की संस्कृति हिस्सा है। हालांकि, अब दूसरे देशों के पर्यटक भी इसमें हिस्सा लेते हैं।

दक्षिण में धूम-धाम से मनाया जा रहा पोंगल
दक्षिण भारत में मकर संक्रांति को पोंगल के रूप में मनाया गया। तमिलनाडु के लोग इस पर्व को चार दिनों तक मनाते हैं। यह पर्व नई फसल और सूर्य देवता को समर्पित है। तुथुकुडी समेत तमिलनाडु के कई शहरों और गांवों में लोग पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव में शामिल हुए। पहले दिन भोगी पोंगल के साथ इसकी शुरुआत हुई। अब दूसरे दिन सूर्य पोंगल और तीसरे दिन मट्टू पोंगल मनाया जाएगा। लोगों ने पहले दिन घरों में गन्ना, चावल, और दूध से बने पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। पोंगल पर मदुरै समेत राज्या के अलग अलग जगहों पर पर बैलों से लड़ने के खेल जलीकट्टू भी आयोजित किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में भी नर्मदा और शिप्रा तट पर उमड़े श्रद्धालु
मध्य प्रदेश में उज्जैन के शिप्रा नदी घाटों पर मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बाबा महाकाल को तिल और गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाया गया। शिप्रा नदी के साथ नर्मदा के घाटों पर भी भक्तों का हुजूम देखने को मिला। ठंड के बावजूद लोग तड़के से ही स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद भगवान शिव की आराधना कर तिल-गुड़ का दान किया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस दिन उज्जैन के बाजारों में तिल-गुड़ की मिठाइयों की मांग भी बढ़ गई।

बिहार में 19 साल बाद भौम-पुष्य योग का संयोग
बिहार में मकर संक्रांति को स्थानीय रूप से खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार 19 साल बाद भौम-पुष्य योग में यह पर्व मनाया गया। पटना समेत राज्य के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। इस दिन तिल और चावल से बनी खिचड़ी खाने और गरीबों को दान करने की परंपरा है। ग्रामीण इलाकों में मेलों का आयोजन भी किया गया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालु परिवार समेत पहुंचे और गंगा समेत दूसरी नदियों में डुबकी लगाई। खिचड़ी पर्व पर बिहार में लोगों ने सुबह स्नान करने के बाद चूड़ा(पोहा)-दही और तिलकुट खाकर जश्न मनाया।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved