Trending

राजस्थान में हादसा: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार का एक्सीडेंट

Table of Content

Rajasthan: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला के काफिले में चल रही दिल्ली पुलिस की कार का राजस्थान के दौसा में एक्सीडेंट हो गया है।

जानकारी के अनुसार काफिले के बीच अचानक से नीलगाय सामने आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में दिल्ली पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे। पूर्व सीएम दिल्ली से अजमेर जा रहे थे।

कार में 4 लोग सवार थे
कार सवार दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा ने बताया कि पूर्व सीएम के काफिले में एस्कॉर्ट कर रहे थे। इसी दौरान दौसा सदर थाना के भांडारेज इंचरचेंज में अचानक नीलगाय छलांग लगाकर निकली। जिसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। कार में कुल 4 लोग सवार थे, जो दिल्ली से अजमेर जा रहे थे।

पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ससुर हैं फारुक अब्दुल्ला
फिलहाल पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फारूक अब्दुल्ला राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ससुर हैं। हालांकि बाद में पायलट और अब्दुल्ला की बेटी का तलाक हो गया। जिसके बाद से दोनों अलग रहने लगे।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved