Trending

Rinku Singh Engagement: क्या रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद से की सगाई? जानें सच

Table of Content

Rinku Singh Engaged: टीम के तेज तर्रार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एसपी सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई रचाई है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।

Rinku Singh Engaged: टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई रचाई है। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद चुनी गई थी। हालांकि रिंकू सिंह या उनके परिवार की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

रिंकू सिंह भारतीय टीम के वनडे और टी-20 फॉर्मेट के रेग्यूलर खिलाड़ी हैं। वह लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे अलावा रिंकू सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल मुकाबले में RCB के गेंदबाज यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।

कौन हैं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश से 3 बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रिया ने राजनीति में अपनी राह बनाई और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। प्रिया सरोज ने 35,850 वोटों जीत दर्ज की। वह भारतीय राजनीति की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं। प्रिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली की एयरफोर्स जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए आर्ट्स और एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से LLB की डिग्री ली।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved