Trending

सीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार: दिल्ली में 18 हत्याएं, तिहाड़ के बाहर रखता था कटा सिर

Table of Content

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पैरोल जम्पर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रकांत ने 18 हत्याएं की थी. साल 2023 में चंद्रकांत को 90 दिन की पैरोल मिली थी. तब से फरार चल रहा था. ये मर्डर करने के बाद कटा सिर तिहाड़ जेल के बाहर रख देता था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने परोल जम्पर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रकांत झा ने 18 हत्याएं की थी. इसके साथ ही उनके शरीर के टुकड़ों को शहर में हर तरफ फेंक देता था. जिसे कोर्ट ने 2013 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी. वहीं साल 2023 में चंद्रकांत को 90 दिन की पैरोल मिली थी.

पैरोल खत्म होने के बाद भी चंद्रकांत वापस नहीं लौटा तो पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की थी. पुलिस उसकी तलाश में पिछले कई महीनों से पीछे थी. फिर भी इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था.

किस आधार पर मिली थी पैरोल
चंद्रकांत ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह अपने परिवार में अकेला पुरुष है और उसकी तीन बेटियां है. पिता होने के नाते वह बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है. इसके साथ झा ने कहा कि वह परिवार के साथ सामाजिक संबंध दोबारा स्थापित करना चाहता है. अदालत ने चंद्रकांत झा को 25,000 रुपये का मुचलका और इतनी ही धन राशि के दो जमानत बांड देने के आदेश दिए थे. जिसके बाद उसे पैरोल दी गई थी.

चंद्रकांत पर बन चुकी है डॉक्यूमेंट्री
चंद्रकांत झा की इन मर्डर कहानियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई थी.इस सीरीज का नाम है इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली. ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. चंद्रकांत झा ने सबसे पहली हत्या 20 अक्टूबर 2006 को की थी. इसके बाद से हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ था.

चंद्रकांत एक सीरियल किलर था जो लोगों के सिर काट कर उनकी हत्या कर देता था, और बॉडी को तिहाड़ जेल के गेट के सामने रख देता था. वह हर लाश के साथ एक चिट्ठी भी लिखकर लाश के पास रखता था और पुलिस को चुनौती देता था. इस केस ने न सिर्फ दिल्ली पुलिस को परेशान कर दिया था बल्कि हर एक दिल्ली वासी को इसका डर था.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved