Trending

गरियाबंद में 36 घंटे से मुठभेड़ जारी, एक करोड़ के ईनामी नक्सली सहित 14 नक्सली ढेर

Table of Content

छत्तीसगढ़ के गरियाबदं जिले से मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां पर 36 घंटे से सुरक्षा बल और नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जवानों ने 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में जवानों ने हथियार बरामद किया है।

मुठभेड़ कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी के पहाड़ियों पर चल रहा है। मुठभेड़ में घायल जवान का रायपुर में इलाज जारी है। घायल जवान को सोमवार को एयरलिफ्ट कराया गया था। मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें शामिल है। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के शव मिलने की संभावना जताई गई है।

एक करोड़ का ईनामी नक्सली ढेर

19 जनवरी से अभी तक मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जवानों ने एक करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया है। अब तक 14 से अधिक महिला, पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैंl मृत नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल है, जिनकी शिनाख्त की जा रही हैl

भारी मात्रा में हथियार बरामद

एसएलआर राइफल जैसे स्वचालित हथियार सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65, 211 बटालियन, SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी झुकी क्षेत्र में हुई थी।

सीएम साय ने जवानों की बहादुरी को किया सलाम

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा…मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा। सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved