Trending

सुशांत सिंह राजपूत की यादों में बहन श्वेता हुईं भावुक, दिल छूने वाला वीडियो पोस्ट किया

Table of Content

Sushant Singh Rajput Birthday: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 21 जनवरी को 39वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर भाई को याद किया है।

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत, एक ऐसा नाम जो आज भी लाखों लोगों के दिलों में बसा हुआ है। साल 2022 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान एक्टर अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। महज 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को सुशांत इस दुनिया से अलविदा कह गए थे। उनकी याद में आज भी लाखों फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। वहीं आज, 21 जनवरी को उनकी 39वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर जहां करोड़ों प्रशंक उन्हें याद कर रहे हैं, वहीं एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

सुशांत की बहन ने शेयर किया वीडियो
सुशांत ने बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया था। टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक का उनका सफर बेहद यादगार रहा। उनकी दर्दनाक मौत से उनके परिवार सदस्यों को गहरा सदमा पहुंचा है। एक्टर की बहन श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए पोस्ट लिखती रहती हैं। वहीं आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सुशांत की कई तस्वीरें और अनदेखे वीडियो हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सुशांत की जिंदगी के कुछ अनमोल लम्हें कैद हैं। पोस्ट के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई! आपकी रोशनी लाखों लोगों के दिलों में चमकती है। आप सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि आप साधक, एक विचारक, जिज्ञासु और प्रेम से भरी आत्मा थे।”

उन्होंने आगे लिखा, “जिस दुनिया की आपने प्रशंसा की, उन सपनों से लेकर जिन्हें आपने इतनी निडरता से पूरा किया, आपने हम सभी को सीमाओं को पार करना, सवाल करना और गहराई से प्यार करना सिखाया। आपकी हर मुस्कान, आपके द्वारा बोले गए हर सपने और आपके द्वारा पीछे छोड़ी गई हर ज्ञान की बात हमें याद दिलाती हैं। आप सिर्फ़ एक याद नहीं हैं – आप एक एनर्जी हैं, एक शक्ति हैं, जो हमेशा सभी को इंस्पायर करती रहती हैं।”

श्वेता के पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट कर एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ढाई हजार से अधिक लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर
सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में आए एकता कपूर के टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से की ती। इस शो में उन्होंने मानव देशमुख का किरदार निभाकर लाखों लोगों का दिल जीता था। वहीं शो में अंकिता लोखंडे उनकी को-स्टार थीं जिनके साथ उनका लव रिलेशनशिप लंबे वक्त तक सुर्खियों में रहा।

इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें एक नई पहचान दी। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved