Trending

प्रयागराज महाकुंभ: मौनी अमावस्या पर रेलवे की खास तैयारी, 150 स्पेशल ट्रेनें हर 4 मिनट पर

Table of Content

महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारियां पुरी कर ली है. रेलवे ने मौनी अमावस्या के मौके पर 150 से ज्यादा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

मौनी अमावस्या 2025 के अमृत स्नान के लिए रेलवे ने अपनी कमर कस ली है. रेलवे ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए मौनी अमावस्या पर हर चार मिनट में एक विशेष ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है. वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान करेंगे. महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं.

इन दिनों प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ मेला चल रहा है. प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं. इस साल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान होगा. अमृत स्नान को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन और रेलवे ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. रेलवे ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने आने वाले श्रद्धालु के लिए 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया.

150 विशेष ट्रेन
रेलवे ने श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो इसलिए 150 से अधिक ट्रेनों को शेड्यूल किया है. विभाग मौनी अमावस्या पर विशेष ट्रेनों का नया कीर्तिमान बनाएगा. रेलवे का कहना है कि वह हर चार मिनट में एक विशेष ट्रेन चलाएगी, जो सफर को आसान बनाएगा. महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया जा रहा है, जिनमें से अधिकतर श्रद्धालु ट्रेन से आएंगे.

मकर संक्रांति पर चलाई गई थी 101 ट्रेन
इन लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने 150 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं. सबसे ज्यादा ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से चार रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी, जिसमें यथा प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और नैनी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इससे पहले प्रयागराज मंडल मकर संक्रांति पर 101 विशेष ट्रेन चला चुका है. मौनी अमावस्या पर इससे ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी.

रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए 29 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विश्राम स्थल का निर्माण कराया है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved