Samman Sanjivani App: मंत्री श्रुति चौधरी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया सम्मान संजीवनी ऐप, जानें इसके लाभ

Table of Content

National Girl Child Day 2025: हरियाणा में मंत्री श्रुति चौधरी ने बालिका दिवस के अवसर पर सम्मान संजीवनी योजना ऐप लॉन्च कर दिया है। इससे महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं को ट्रैक किया जा सकेगा।

National Girl Child Day 2025: हरियाणा में आज 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। चंडीगढ़ की महिला व विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने सम्मान संजीवनी ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं और किशोरी लड़कियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इस ऐप से महिलाओं को सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं को ट्रैक किया जा सकेगा। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए।

क्या हैं इस ऐप के फायदे?

हरियाणा में महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। 24 जनवरी को बालिका दिवस के मौके पर इस योजना का ऐप भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को सैनिटरी पैड दिए जाएंगे। बता दें कि ये सुविधाएं केवल हरियाणा के मूल निवासियों को दी जाएंगी। इस सम्मान संजीवनी ऐप के इस्तेमाल से ट्रैक किया जाएगा कि योजना के तहत कितने लाभार्थियों को क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पर विभाग की ओर से 8 मार्च तक कई कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

प्रदेश में मनाया जा रहा बालिका दिवस

आज पूरे देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा में भी खुशी की लहर है और धूमधाम से खुशी मनाई जा रही है। ऐसे में प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम भी हुए, जिसमें बहुत सी बालिकाओं ने भाग लिया है। साथ ही प्रदेश मंत्री श्रुति चौधरी ने भी बालिकाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved