Trending

राघव चड्ढा ने महाकुंभ में महंगी उड़ानों पर उठाए सवाल, सरकार से 5000 के टिकट को 50 हजार में बेचने पर कार्रवाई की मांग

Table of Content

राघव चड्ढा का कहना है कि महाकंभु सनातन समाज के लिए श्रद्धा और आस्था का विषय है. श्रद्धालु इसमें जरूर जाना चाहते हैं, लेकिन फ्लाइट्स कंपनियां इसे पैसा कमाने का जरिया बना ली है. सरकार महंगी उड़ानों पर तुरंत रोक लगाएं.

महाकुंभ में फ्लाइट्स के किराए को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है. आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि महाकुंभ को विमान कंपनियों ने फायदे का सौदा बना लिया है. सेवा की बजाय कंपनियां लूटने में लगी है. सरकार इस पर तुरंत रोक लगाए.

राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर कहा है कि प्रयागराज जाने वाली जो फ्लाइट्स 5 हजार रुपए का किराया ले रही थी, अब वो 60-70 हजार का किराया वसूल रही है. यह सरेआम लूट है. लोग बढ़े हुए किराए की वजह से प्रयागराज कुंभ में नहीं जा पा रहे हैं.

सरकार तुरंत एक्शन लें- चड्ढा
राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि इसे देखें और समीक्षा कर इस पर तुरंत एक्शन लीजिए. चड्ढा ने सरकार से विमान परिचालन वाली कंपनियों के किराए को लेकर गाइड लाइन बनाने की भी मांग की है.

उन्होंने कहा है कि सरकार किराए तय करे, जिससे लोगों को असुविधा भी न हो और उनके ऊपर किराए को लेकर भार भी न पड़े. चड्ढा ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसा नियम है, जो 5 हजार का टिकट 50 हजार का हो गया है? यह आस्था के साथ खिलवाड़ है.

विमान किराए को लेकर सवाल
प्रयागराज महाकुंभ के लिए जो विमान परिचालन में है, उसके किराए को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में दिल्ली से प्रयागराज के लिए विमान का किराया 40 हजार के आसपास पहुंच गया था. सामान्य दिनों में यह किराया 3 हजार के आसपास होता था.

वहीं हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे शहरों से प्रयागराज आने के लिए यात्रियों को 55-60 हजार का टिकट लेना पड़ा है. वहीं फ्लाइट्स के टिकट को लेकर उठते सवालों के बीच केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है.

कहा जा रहा है कि केंद्र ने फ्लाइट्स कंपनियों से ज्यादा विमान चलाने और किराया संतुलित करने का निर्देश दिया है. हालांकि, यह कब तक हो पाएगा, इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved