Trending

CRPF जवान ने पत्नी को मारी गोली, फिर किया सुसाइड – आधी रात पुलिस को किया था फोन; जानिए पूरा मामला

Table of Content

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश के भोपाल में CRPF आरक्षक ने बुधवार (29 जनवरी) की रात को पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की हत्या के बाद आरक्षक ने खुद को गोली मारी। दोनों की मौत से सनसनी फैल गई।

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश के भोपाल में सनसनीखेज घटना हो गई। CRPF आरक्षक ने बुधवार (29 जनवरी) रात को खौफनाक कदम उठाया। आपसी विवाद के बाद आरक्षक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को मारने के बाद पुलिस को फोन कर कहा-‘पत्नी को गोली मार दी है’। पुलिस के पहुंचने से पहले आरक्षक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुरुवार (30 जनवरी) को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। घटना मिसरोद के बंगरसिया कैंप की है।

घरेलू कलह के कारण हत्या और सुसाइड
मिसरोद थाने के TI मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि CRPF जवान रविकांत वर्मा (35) और पत्नी रेनू वर्मा (32) CRPF कैंप के करीब सिविल कॉलोनी में रहते थे। दोनों के दो बच्चे हैं। बुधवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। रात 1:30 बजे रविकांत ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मैंने पत्नी को गोली मार दी
पत्नी की हत्या के बाद रविकांत ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कहा- ‘मैंने पत्नी को गोली मार दी’। इसके बाद रविकांत ने डायल-100 को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। पुलिस को रविकांत और उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव मिला। पास में राइफल पड़ी थी। पुलिस को मौके से आठ कारतूस के खोके मिले हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कितनी गोली लगी हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम एम्स में कराया जाएगा।

रोते-बिलखते रहे बच्चे
पुलिस पहुंची तो दोनों के शव एक कमरे में थे। दूसरे कमरे में दोनों मासूम बच्चे रोते-बिलखते रहे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब तक पति और पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति और पत्नी के बीच आए दिन विवादों की आवाज आती थी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved