Panna JK Cement Plant accident: मध्य प्रदेश के पन्ना से बड़ी खबर है। गुरुवार (30 जनवरी) को सुबह जेके सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन छत का स्लैब भरभराकर गिर गया। स्लैब के नीचे दबने से दो मजदूरों के मौत हो गई। 40 से ज्यादा घायल हैं।
Panna JK Cement Plant accident: मध्य प्रदेश के पन्ना से बड़ी खबर है। गुरुवार (30 जनवरी) को सुबह JK सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन छत का स्लैब भरभराकर गिर गया। काम कर रहे कई मजदूर दब गए। हादसे में दो मजदूरों के मौत हो गई। 40 से ज्यादा घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा कैसा हुआ? कारण जानने पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
फैक्ट्री में प्रवेश रोक दिया
जानकारी के मुताबिक, पन्ना के सिमरिया में जेके सीमेंट का प्लांट है। गुरुवार सुबह प्लांट में निर्माणाधीन छत में स्लैब डाला जा रहा था। सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। अचानक स्लैब गिर गया। कई मजदूर नीचे दब गए। अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंचा। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे कई मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हुई है। 40 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री में प्रवेश रोक दिया है।