Trending

AUS vs PAK, Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं का शानदार प्रदर्शन, जीत दर्ज

Table of Content

AUS W vs PAK W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का नौवां मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान दो लगातार मुकाबले हारकर आ रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को एक में जीत मिली और एक रद्द हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी और एलिसा हीली की बेहतरीन पारियों की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकी। गेंदबाजी में एलिस पेरी और जेस जोनासन ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है।

Womens ODI World Cup 2025 AUS W vs PAK W: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का नौवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच की शुरुआत दोपहर 3:00 से होगी। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में भी 2 बदलाव हुई है। पाकिस्तान पिछले 2 मुकाबले हारकर यहां पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक में जीत मिली है।

एशले गार्डनर पर होंगी ऑस्ट्रेलियाई फैंस की नजरें
पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम की स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एशले गार्डनर पर सभी ऑस्ट्रेलियाई फैंस की निगाहें रहने वाली हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में गार्डनर का बल्ला चला था और सिर्फ 83 गेंदों पर 125 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 1 छक्के मारे थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ गार्डनर का बल्ला एक बार फिर चल सकता है। इस खिलाड़ी के पास तेज रफ्तार से रन बनाने की काबिलियत है और उनका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved