Bhilai News: हमर क्लिनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Date:

दुर्ग-भिलाई। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लिनिक में पदस्थ एक स्टाफ नर्स की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेहा महिलांग, निवासी अहिवारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कमरे में मिला स्टाफ नर्स का शव

पुलिस के अनुसार, नेहा महिलांग घासीदास नगर, जामुल में एक कमरे में रहती थीं। इसी कमरे में उनका शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया।

बताया गया है कि नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लिनिक में स्टाफ नर्स के रूप में सेवाएं दे रही थीं। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं’

घटना की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले नेहा किन परिस्थितियों से गुजर रही थीं।

जांच के दौरान पुलिस उनके मोबाइल फोन, बातचीत और आसपास की परिस्थितियों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा सकती है। इसके अलावा हमर क्लिनिक में उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

जामुल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...