CG BREAKING NEWS: कूलर से GI पाइप में फैला करंट, रायपुर में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। हादसे में 54 वर्षीय कल्याणी यादव और उनके 23 वर्षीय बेटे मधुसूदन यादव की जान चली गई। दोनों अपनी बेटी से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ नगर आए थे।

कपड़े लेने गई मां को लगा करंट

जानकारी के मुताबिक, कल्याणी यादव बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थीं। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए GI पाइप को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं।

मां को करंट से चिपका देखकर उनका बेटा मधुसूदन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन मां को बचाने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कूलर से GI पाइप और रेलिंग में फैला करंट

पुलिस के अनुसार, मकान की बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए विंडो कूलर और रेलिंग के बीच GI पाइप लगाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कूलर में करंट आने के कारण पाइप और बालकनी की रेलिंग में भी बिजली का करंट फैल गया था।

इसी पाइप पर कपड़े सुखाए जा रहे थे। कपड़े उतारने के दौरान पाइप के संपर्क में आते ही कल्याणी करंट की चपेट में आ गईं।

बेटी से मिलने आए थे मां-बेटे

कल्याणी यादव मूल रूप से धरसींवा क्षेत्र के कूंरा गांव की रहने वाली थीं। उनका परिवार गांव में कृषि कार्य करता है। उनकी बेटी रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। कल्याणी अपने बेटे मधुसूदन के साथ बेटी से मिलने रायपुर आई थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह कूलर से GI पाइप और बालकनी की रेलिंग में करंट फैलना बताई जा रही है। हालांकि, बिजली के करंट के फैलने की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और मिट्टी से भरे 4 ट्रैक्टर जब्त; मचा हड़कंप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन और...

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात...