CG BREAKING: मोहतरा डेम में मिला महिला का शव, शिनाख्त के बाद हुई पुष्टि; 15 अगस्त से थी लापता

Date:

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मोहतरा डेम में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान शव की पहचान ग्राम खरखरा निवासी शांति बाई के रूप में हुई है।

15 अगस्त से लापता थी महिला

जानकारी के मुताबिक, शांति बाई, पति स्वर्गीय घुरवा कुमार, उम्र करीब 40 से 45 वर्ष, ग्राम खरखरा, थाना पांडुका की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि वह 15 अगस्त 2026 से घर से बिना बताए लापता थीं। परिजन और आसपास के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के गांवों में पतासाजी शुरू की। इसी दौरान ग्राम खरखरा निवासी अहमद कुमार पिता सुकुल राम कुमार, उम्र 40 वर्ष, ने शव की पहचान अपनी चाची शांति बाई के रूप में की।

मोहतरा डेम में शव मिलने से मचा हड़कंप

महिला का शव डेम में मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा मौत का कारण

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और मिट्टी से भरे 4 ट्रैक्टर जब्त; मचा हड़कंप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन और...

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात...