CG Breaking: जंगल में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, शावक के साथ घूम रही वन्यजीव से दहशत

Date:

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गए 25 वर्षीय युवक की वन्यजीव के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला वन्यजीव अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास मौजूद हो सकता है।

जंगल में करिल लेने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बांधा निवासी धरम दास घृतलहरे (25) जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र में बांस से निकलने वाला करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान अचानक वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला।

शावक के साथ होने की सूचना से बढ़ी चिंता

घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि हमला करने वाला वन्यजीव अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास हो सकता है। ऐसे में ग्रामीणों में दोबारा हमले की आशंका को लेकर भय बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर

सूचना मिलने के बाद जुनापारा पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का जायजा ले रही है और वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

फिलहाल वन विभाग की जांच और मौके के निरीक्षण के बाद ही हमले की परिस्थितियों और वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर जंगल की ओर जाने से बचें।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...