CG NEWS: दंपती ने की आत्महत्या, बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक; एक ही कमरे में मिले शव

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह एक किराए के मकान में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त उनके दोनों बच्चे घर में मौजूद थे।

मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। रमेश औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मकान मालिक रमेश कुमार साहू ने बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वे कमरे की ओर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। कमरे में पति-पत्नी के शव मिले।

मकान मालिक ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पुलिस और FSL ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप, दास जी साहू ने CBI जांच की मांग की

तिल्दा-नेवरा। जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से कथित...

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की तैयारी, विधानसभा ने फिर भेजा प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम: केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग...

CG NEWS: GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, सरकारी खरीद में 113% की बढ़ोतरी; ₹130 करोड़ की बचत

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने पारदर्शी और तकनीक आधारित सुशासन के...