सोते समय चिमनी की आग की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, जलकर मौत

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मोढ़े गांव में घर के अंदर सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला साहिन बाई पटेल अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान पास में जल रही चिमनी से अचानक आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थीं। हादसे में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में...