Foods Which Slow Metabolism: सेहत के लिए खतरनाक हैं ये 5 फूड, स्वस्थ रहना है तो इन्हें खाना बंद कर दो

Table of Content

Foods Which Slow Metabolism: कई बार हम अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करते है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म के स्लो कर देता है। मेटाबॉलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिससे हमारा शरीर भोजन से एनर्जी लेता है।

साथ ही शरीर में खाना सही तरह से पचता है और सभी अंगों को सही मात्रा में नुट्रिशन मिलता है। वैसे, मेटाबॉलिज्म की गति कई चीजों पर डिपेंड करता है, जैसे की उम्र, लिंग, जेनेटिक, फिजिकल एक्टिविटी और खाना। मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है तो ये वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन अगर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाए तो ये आपके वजन को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से फूड्स हैं जिसका सेवन आपको नहीं करना चाहिए।

फास्ट फूड

फास्ट फूड के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। अगर आप हर रोज बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज आदि को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो दिन भर आपकी एनर्जी लो रहेगी। इसके साथ ही आपको आलस महसूस होना और आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता है।

शक्कर

अगर आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो ये इंसुलिन के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे फैट स्टोर होने के चांस बढ़ जाते हैं। साथ ही इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

हाई प्रोसेस्ड फूड

मेटाबॉलिज्म की गति को हाई प्रोसेस्ड फूड्स या पैकेज्ड फूड भी इफेक्ट कर सकते हैं। जैसे कि डिब्बाबंद फूड आइटम्स, मिठाइयां आदि। इनमें नुट्रिशन की मात्रा कम होती है और आपके शरीर को एनर्जी नहीं देते हैं। साथ ही इनमें शुगर की मात्रा भी काफी होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

एल्कोहल

कई लोग अधिक शराब का सेवन करते है, जो उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है, इससे आपकी एनर्जी लो होती है। इससे वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।

रिफाइंड ऑयल

कुछ रिफाइंड ऑयल भी आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। रिफाइंड ऑल जैसे सोयाबीन, सनफ्लावर ऑयल ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इसके ज्यादा सेवन से ये इंसुलिन और लैप्टिन रेजिस्टेंस बढ़ सकते हैं और आपका वजन कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved