Trending

Sambhal: डंडे से मारने-पीटने के बाद शौचालय में बंद किया?, 5 और 7 वर्ष के दो नाबालिग बच्चों से उत्पीड़न?, पिता के खिलाफ प्राथमिकी

Table of Content

Sambhal: डंडे से मारने-पीटने के बाद शौचालय में बंद किया?, 5 और 7 वर्ष के दो नाबालिग बच्चों से उत्पीड़न?, पिता के खिलाफ प्राथमिकी

संभलः संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने सात और पांच वर्ष के दो नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के आरोप में सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सौतेले पिता पर दोनों बच्चों को डंडे से मारने-पीटने के बाद शौचालय में बंद कर देने का आरोप है। पुलिस ने बच्‍चों के मामा की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि दो छोटे -छोटे नाबालिग बच्चों के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई है। बच्‍चों के मामा मुरादाबाद निवासी संजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसकी बहन रेखा की शादी कुछ समय पहले दौलतपुर निवासी महेश के साथ हुई थी। इस बीच रेखा की बहन का निधन हो गया।

रेखा के पहले पति से दो बच्‍चे हैं जिनकी उम्र पांच और सात वर्ष है। कुमार ने आरोप लगाया, ”मुझे आज सूचना मिली कि मेरे दोनों नाबालिग भांजों को महेश ने पहले डंडे से मारा, उन्हें खाना नहीं दिया, उसके बाद दोनों को शौचालय में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मैंने वहां पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।”

एएसपी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 352 और 351 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved