‘हैप्पी बर्थडे अब इस्तीफा दीजिए’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को CJP संस्थापक ने भेजा अनोखा संदेश

Table of Content

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन के छठे दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर उन्हें एक अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए इस्तीफे की मांग की।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दीपके ने व्हाइटबोर्ड पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान… प्लीज इस्तीफा दो।” इसके बाद उन्होंने कहा कि जन्मदिन के उपहार के रूप में शिक्षा मंत्री को एक “इस्तीफा पत्र” भेजा जा रहा है, जिस पर उन्हें केवल अपना हस्ताक्षर या अंगूठा लगाना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अभिजीत दीपके ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। वीडियो में उनके समर्थक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि सरकार ने इस कार्रवाई के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।

उन्होंने कहा, “अगर हर जानकारी को गोपनीय बताया जा सकता है, तो फिर NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र गोपनीय क्यों नहीं रखा जा सका?” उनका दावा है कि पेपर लीक की घटनाओं ने हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया और कई परिवारों को मानसिक आघात झेलना पड़ा।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि उनका आंदोलन केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर भी है।

पार्टी का दावा है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

हालांकि, इस पूरे मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

News Inc India

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved