धमतरी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 373 पौवा जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

Date:

धमतरी। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से अवैध रूप से ले जाई जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 33 हजार 600 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो मोटरसाइकिलों में बोरियों के भीतर शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रत्नाबांधा-हटकेशर मार्ग पर घेराबंदी कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिलें मौके पर पहुंचीं, जिन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली। बोरियों की जांच करने पर बड़ी मात्रा में देशी प्लेन और देशी मसाला शराब बरामद हुई।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस ने आरोपियों से शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब और दोनों वाहनों को जब्त करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के कब्जे से 185 पौवा और दूसरे आरोपी के कब्जे से 188 पौवा शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में कुल 373 पौवा शराब जब्त की गई।

दो बाइक भी जब्त

अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो होंडा शाइन मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 50-50 हजार रुपये बताई गई है। शराब की कीमत करीब 33,600 रुपये आंकी गई है।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महेश लछवानी (35), भानुप्रताप ध्रुव (20), मनीष जोशी (48) और हेमन्त ग्वाल (34) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी धमतरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- “आदिवासियों को वोट बैंक समझती रही कांग्रेस”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी राजनीति को लेकर सियासी बयानबाजी...