Trending

बाबा सिद्दीकी ही नहीं, जीशान भी थे निशाने पर, गोली मारने का मिला था आदेश

Table of Content

बाबा सिद्दीकी की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों हमलावर धर्मराज राजेश कश्यप, गुरमेल बलजीत सिंह और प्रवीण लोणकर पुलिस की गिरफ्त में हैं. आरोपियों ने दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं.

उन्होंने शनिवार शाम को बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाईं. अब जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि बाबा ही नहीं उनके बेटे जीशान भी आरोपियों के निशाने पर थे.

मुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की घटना से कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी मिली थी. आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया कि जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों निशाने पर थे और उन्हें आदेश दिया गया था कि जो भी मिले उस पर गोली चला दें यानी आरोपियों के निशाने पर जीशान सिद्दीकी भी थे. आरोपियों को जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों को मारने की सुपारी दी गई थी.

बाल बाल बचे जीशान सिद्दीकी

पुलिस पहले ही इस केस की जांच तीन एंगल से जांच कर रही है, जिसमें सामने आया था कि जीशान सिद्दीकी भी हमलावरों के निशाने पर हो सकते थे और अब यह बात खुद हमलावरों ने भी कुबूल कर ली है कि उन्हें दोनों पिता-बेटे की हत्या की सुपारी दी गई थी. हालांकि गनीमत रही की एक फोन कॉल ने जीशान सिद्दीकी की जान बाल-बाल बचा ली, जिस वक्त बाबा सिद्दीकी को ऑफिस के बाहर गोली मारी गई. उस वक्त जीशान सिद्दीकी भी पिता के साथ ऑफिस से बाहर आ रहे थे लेकिन उनको एक जरूरी फोन कॉल आ गया और वो ऑफिस में ही रुक गए.

शुभम लोणकर और प्रवीण लोणकर

इस केस में आरोपी शुभम लोणकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को भी पुणे से गिरफ्तार किया गया है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए प्रवीण लोणकर और उनके भाई शुभम लोणकर कुछ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े थे. बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने के आरोप में इसी साल फरवरी में शुभम लोणकर को गिरफ्तार किया गया था. शुभम लोनकर अपने पैतृक गांव में था, जबकि प्रवीण लोणकर ने पुणे के वारजे इलाके में एक डेयरी और किराना स्टोर शुरू किया था.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved