सौतेली मां की हत्या: बेटे ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Date:

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2026। बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार सिदार (38), पिता कार्तिक राम सिदार, निवासी ग्राम दुरपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मारपीट के बाद महिला की मौत

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे ग्राम दुरपा निवासी कौशिल्या सिदार (55) के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बाराद्वार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मृतका के परिजनों और घटनास्थल से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार सिदार ने लकड़ी की बेड़ी से कौशिल्या सिदार के साथ मारपीट की थी।

पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के सिर पर गंभीर चोट, शरीर की हड्डियों में फ्रैक्चर और आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव के कारण महिला शॉक की स्थिति में चली गईं, जिसके बाद श्वास और हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की वारदात

हत्या का मामला दर्ज होने के बाद बाराद्वार पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कौशिल्या सिदार के साथ मारपीट करने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दुर्ग में नकली GOLD FLAKE सिगरेट की बड़ी खेप बरामद, 18 हजार सिगरेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नकली सिगरेट के कारोबार...

भाटापारा: मावली सिंगारपुर में अवैध शराब और बढ़ते अपराध पर विधायक इंद्र साव सख्त, देर रात पहुंचे ग्रामीण थाना

भाटापारा:छत्तीसगढ़ के भाटापारा अंतर्गत मावली सिंगारपुर क्षेत्र में अवैध...