Trending

टाटा समूह का अगला वारिस कौन? 3800 करोड़ साम्राज्य के उत्तराधिकारी की दौड़ में शीर्ष नाम कौन?”

Table of Content

नेशनल डेस्कः सुप्रसिद्ध उद्योग‍पति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया। टाटा को एक बेहतरीन और वैश्विक ब्रांड बनाने में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। हालांकि रतन टाटा सिर्फ एक अरबपति नहीं बल्कि एक ऐसे व्‍यक्ति थे, जिन्‍होंने टाटा समूह के साथ इस देश और यहां के करोड़ों लोगों के लिए बहुत कुछ दिया है।

यही कारण है कि रतन टाटा के निधन से हर कोई दुखी है. उन्‍हें संयमित जीवनशैली और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से परोपकारी कार्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए भी जाना जाता है। उनके जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? करीब 3800 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के मालिक रतन टाटा जीवन भर अविवाहित रहे हैं।

क्या सौतेले भाई नोएल टाटा की दावेदारी सबसे मजबूत है? रतन टाटा के संभावित उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा सबसे मजबूत दावेदार माने जाते हैं। नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। यह पारिवारिक बंधन नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के मामले में पहले नंबर पर रखता है। हालांकि, उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके तीन बच्चों में से किसी एक पर भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नोएल टाटा के तीन बच्चों में माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा शामिल हैं। इनके अलावा, रतन टाटा के एक छोटे सगे भाई भी हैं जिम्मी टाटा। जो हमेशा सुर्खियों और टाटा समूह की गतिविधियों से दूर रहती है। नोएल के तीनों बच्चों पर फिलहाल कौन सी जिम्मेदारी? 34 वर्षीय माया टाटा समूह के भीतर महत्वपूर्ण प्रगति कर रही हैं।

बेयज बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से पढ़ीं माया ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। यह उनकी रणनीतिक कुशाग्रता और नजरिये को दिखाता है। 32 साल के नेविल टाटा पारिवारिक व्यवसाय में गहराई से शामिल हैं।

क्या आने वाले समय में टाटा समूह में दिखेगा बड़ा बदलाव? उनकी शादी टोयोटा किर्लोस्कर ग्रुप परिवार की मानसी किर्लोस्कर से हुई है। नेविल ट्रेंट लिमिटेड के तहत प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार के प्रमुख हैं। 39 साल की लिया टाटा सबसे बड़ी हैं। वह टाटा समूह के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करती हैं।

स्पेन के आईई से पढ़ीं लीया ने ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में महत्वपूर्ण योगदान है। वह इंडियन होटल कंपनी में संचालन का प्रबंधन करती हैं। फिलहाल रतन टाटा ग्रुप के परोपकारी प्रयासों और व्यावसायिक रणनीतियों का नेतृत्व करना जारी रखे हुए हैं, उत्तराधिकार का प्रश्न बड़ा होता जा रहा है। आगे के घटनक्रम न केवल टाटा के कॉरपोरेट नेतृत्व का भविष्य तय करेंगे। देश के सबसे प्रतिष्ठित समूह की आगे की दिशा भी इसी से तय होगी। दूसरी ओर, हाल के दिनों में शांतनु नायडू रतन टाटा के सबसे युवा जनरल मैनेजर और भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। उन्हें क्या भूमिका मिलेगी इसपर भी सबकी नजर रहेगी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved