जगदलपुर में नौकरी के नाम पर 9 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; बेरोजगार युवाओं को देता था वर्दी

Date:

जगदलपुर, 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 युवाओं से करीब 9 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवाओं का भरोसा जीतने के लिए उन्हें वर्दी तक उपलब्ध कराता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार वैष्णव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आड़ावाल इलाके से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर बताया है और कहा कि वह लंबे समय से निगरानी में था।

मामले की शुरुआत मावलीगुड़ा निवासी नीरबती कश्यप की शिकायत के बाद हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कृष्ण कुमार वैष्णव ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली और युवाओं को वर्दी देकर उन्हें नौकरी लगने का विश्वास दिलाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब ठगी की रकम के लेनदेन, आरोपी के संपर्कों और उसके झांसे में आए अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांचरी में सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, पुराने मुरूम के ऊपर पॉलीथिन बिछाकर काम कराने का आरोप

खैरागढ़।खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम...