CG NEWS: किस्त और लोन के दबाव में राजमिस्त्री ने दी जान, घर के किचन में फंदे पर मिला शव

Date:

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आर्थिक तंगी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र स्थित बड़े मारेंगा गांव में 28 वर्षीय एक राजमिस्त्री का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक वाहन की किस्त और अन्य लोन के बढ़ते आर्थिक दबाव से परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक की पहचान विजय कश्यप (28), पिता रैनु कश्यप, निवासी बड़े मारेंगा के रूप में हुई है। विजय पेशे से राजमिस्त्री था और अपनी पत्नी सुलोचना तथा बच्चों के साथ रहता था।

    आर्थिक दबाव से था परेशान

    परिजनों के मुताबिक, परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए विजय ने किस्त पर एक वाहन खरीदा था। इसके अलावा उस पर अन्य लोन का भी भार था। राजमिस्त्री के काम से होने वाली आय से वाहन की मासिक किस्त और कर्ज की रकम समय पर जमा करना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

    सुबह किचन में मिला शव

    जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त की शाम विजय रोज की तरह काम से घर लौटा। उसने परिवार के साथ भोजन किया और सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब घर के सदस्य किचन में पहुंचे तो विजय का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

    परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    Share post:

    spot_imgspot_img

    Popular

    More like this
    Related

    CG NEWS: ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी...

    CG NEWS: तबादले से खत्म नहीं होगी कर्मचारियों की अर्जित वरिष्ठता, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की वरिष्ठता (Seniority) को लेकर...

    Korba News: अटल प्रतिमा विवाद को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

    कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री...