CG CRIME NEWS: डेढ़ घंटे में चाकूबाजी की 2 वारदात, ऑटो चालक की हत्या और युवक पर जानलेवा हमला; 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार शाम चाकूबाजी की दो वारदातों से सनसनी फैल गई। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में महज डेढ़ घंटे के भीतर हुई इन घटनाओं में एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए मनीष केवट और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के पीछे की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, चाकू से हमला

पहली घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे देवरीखुर्द के मुराभाटा इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ऑटो चालक मृत अवस्था में मिला।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, घटना के समय मौके पर तीन लोग शराब पी रहे थे। इनमें मृतक ऑटो चालक भी शामिल था। मृतक का रिश्ते में भांजा भी घटनास्थल पर मौजूद था। उसने पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उसके भागने की दिशा भी बताई।

ऑटो चलाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो चलाने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान क्षेत्र में हुई दूसरी चाकूबाजी की घटना ने पुलिस की चुनौती और बढ़ा दी। दूसरी वारदात में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में एक बालिग आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटनाओं के पीछे शराब के नशे के अलावा कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG NEWS: चोरों ने फिर मंदिर को बनाया निशाना, शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे और पूजन सामग्री ले गए

सरिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में मंदिरों...

जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप, दास जी साहू ने CBI जांच की मांग की

तिल्दा-नेवरा। जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से कथित...