यूथ कांग्रेस चुनाव में बवाल: प्रत्याशियों को लेकर भिड़े दो गुट, वरिष्ठ नेताओं ने संभाला मोर्चा

Date:

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक हंगामे और गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज थे। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद राजीव भवन में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी तनाव की स्थिति बन गई।

वरिष्ठ नेताओं ने संभाला मोर्चा

मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाया। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ और चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

हालांकि, चुनाव के दौरान हुए इस विवाद से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल मामले में किसी बड़े टकराव या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कांग्रेस संगठन की ओर से विवाद को लेकर किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG NEWS: अवैध शराब भट्ठी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4,700 किलो महुआ लाहन और 135 लीटर शराब जब्त

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

अस्पताल के पास धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में शासकीय अस्पताल के पास...