धमतरी में छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने की आत्महत्या, बीजापुर में थे पदस्थ; गांव में मचा कोहराम

Date:

धमतरी:

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ छुट्टी पर अपने घर आए एक पुलिस आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीजापुर जिले में थे पदस्थ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कानिडबरी की है। मृतक की पहचान रूप नारायण नागवंशी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

छुट्टी पर आए थे घर

बताया जा रहा है कि आरक्षक रूप नारायण नागवंशी कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम कानिडबरी आए हुए सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उनका शव लटका हुआ देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। जवान के इस तरह अचानक उठाए गए कदम से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...