Trending

पिता बनने के 3 महीने बाद रणवीर सिंह का खुलासा, बेटी दुआ को लेकर कह दी ये बात

Table of Content

पिता बनने के 3 महीने बाद रणवीर सिंह का खुलासा, बेटी दुआ को लेकर कह दी ये बात

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के 6 साल पूरे हो गए हैं और अब ये कपल एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

साल 2018 में दोनों ने शादी की और दोनों अपनी निजी जिंदगी खुशी-खुशी गुजार रहे हैं. हालांकि अब हर कोई दीपिका-रणवीर की बेटी को देखना चाहता है. दीपिका ने एक तस्वीर तो शेयर की थी, लेकिन उसमें सिर्फ दुआ के पैर ही नजर आए थे.

हाल ही में रणवीर सिंह ने खुलासा किया बेटी का पिता बनने के बाद उनकी लाइफ अब कैसी हो गई है. हाल ही में एक इवेंट में, रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद से महसूस की जा रही खुशी के बारे में खुलकर बात की. अपने एक्सपीरियंस की अपार खुशी को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “वो अनंत खुशी जो मैं अभी फीस कर रहा हूं.” उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ समय से पूरी तरह से पिता बनने का आनंद ले रहे हैं.

पिता और पार्टनर पर बोले रणवीर सिंह

रणवीर की मानें तो वो मौज-मस्ती करते हैं और तनाव से भी दूर रहते हैं. रणवीर ने कहा, “मैं लंबे समय से डैडी ड्यूटी पर हूं. इसलिए, मैं आप सभी के साथ आराम करने के लिए तैयार हूं.” रणवीर ने दीपिका पादुकोण और लाइफ पार्टनर के महत्व पर भी अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा कि लाइफ एक शेयर करने वाली जर्नी है, इसमें एक्सप्रेस करने वाला जैसा कुछ नहीं है. चाहे दर्द हो या खुशी, इसे साथी के साथ शेयर करने से खुशी बढ़ती है और दुख कम होता है. यह जादू जैसा है.

साल की शुरुआत में दीपिका और रणवीर ने अपने जल्द माता-पिता बनने की खबर सभी के साथ शेयर की थी. 8 सितंबर को कपल के घर में किलकारियां गूंजी और उनके घर बेटी ने जन्म लिया. अपनी बेटी का नाम इस जोड़े में दुआ रखा. क्योंकि दीपिका-रणवीर का मानना था कि उनका दुआ कबूल हो गई है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved