Trending

शादी के बंधन में बंधने वाली हैं कीर्ति सुरेश, क्या होने वाली है अरेंज मैरीज!

Table of Content

कीर्ति सुरेश तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने कई नामी साउथ स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया है। कीर्ति अपनी फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

उनके अफेयर्स के बारे में फैंस के बीच चर्चा होती रहती है, लेकिन कीर्ति कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं करती हैं। हाल ही में सुनने में आया है कि वह साल के आखिरी में शादी करने वाली हैं।

अरेंज मैरीज की बात आई सामने
अगर सोशल मीडिया और साउथ इंडस्ट्री के गलियारों में चल रही एक खबर पर यकीन करें, तो कीर्ति इस साल के अंत तक शादी करने वाली हैं। सुनने में आया है कि वह अरेंज मैरीज कर रही हैं। यह शादी गोवा में होने वाली है। माना जा रहा है कि कीर्ति के माता-पिता ने उनका यह रिश्ता तय किया है। कीर्ति का होना वाला जीवनसाथी उनके ही रिश्तेदारी में है। वह दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। वैसे अब तक शादी की खबर के बारे में कीर्ति की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी उड़ी है शादी की अफवाह
कुछ समय पहले भी कीर्ति की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी, लेकिन तब परिवार वालों ने इस बात से इंकार कर दिया। दरअसल, कुछ साल पहले ऐसा सुनने में आया था कि कीर्ति, केरल के एक पॉलिटिशियन से शादी करने वाली हैं। इसके अलावा संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। ऐसा कहा गया है कि दोनों लंबे समय से प्यार में हैं और जल्द ही शादी करेंगे। उस समय कीर्ति के पिता और परिवार वालों ने इस बात पर आपत्ति जताई और कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। खुद कीर्ति ने भी कहा था कि वह अभी अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही है, इसलिए शादी के बारे में सोच नहीं रही हैं। अनिरुद्ध को तो उन्होंने अपना सिर्फ दोस्त बताया।

कीर्ति बेबी जॉन में नजर आएंगी
अगले महीने कीर्ति वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म देश भर में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक ए. कालीस्वरन हैं। फिल्म में वरुण पुलिस वाले के रोल में हैं, इसमें वह काफी एक्शन करते हुए नजर आएंगे, वहीं कीर्ति का रोल भी काफी दमदार होगा।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved