Trending

Sonnalli Seygall: ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस सोनाली सहगल बनी मां, बेटी को दिया जन्म

Table of Content

‘प्यार का पंचनामा’ की एक्ट्रेस सोनाली सेहगल मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोनाली और अशेषके घर शादी के करीब डेढ़ साल बाद गुडन्यूज आई है।

मशहूर फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 1 और 2’ से पॉपलुर हुईं एक्ट्रेस सोनाली सेहगल के घर गुडन्यूज आई है। सोनाली और अशेष सजनानी शादी के डेढ़ साल बाद माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 27 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया। अभिनेत्री की डिलीवरी मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुई। बता दें, कपल पहली बार पैरेंट्स बने हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सोनाली सहगल और अशेष के स्पोक्सपर्सन ने गुडन्यूज की जानकारी दी है। उन्होंने कहा- ‘सोनाली और अशेष अपनी जिंदगी में नन्हें मेहमान के आगमन से बहुत खुश हैं। मां और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह उनके जीवन का सबसे खास दिन है और उन्हें जो प्यार मिला है, उसके लिए वे कृतज्ञता से भरे हैं।’

कपल ने 16 अगस्त 2024 को सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट किया था। सोनाली ने पति अशेष और अपने पेट डॉग के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था

वहीं अब कपल पहली बार पैरेंटहुड में एंट्री ले चुके हैं। बता दें, कई सालों तक डेटिंग के बाद सोनाली सहगल ने 7 जुलाई 2023 में अशेष सजनानी से शादी की थी। अशेष पेशे से एक रेस्टोरेंट-होटल व्यवसायी हैं। वहीं सोनाली सहगल ‘प्यार का पंचनामा’ के दोनों भागों के अलावा, ‘जय मम्मी दी’, ‘वेडिंग पुलाव’, ‘सेटर्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved