Trending

IMDb 2024: दीपिका दूसरे, शाहरुख चौथे स्थान पर, जानिए नंबर 1 कौन

Table of Content

IMDb ने साल 2024 के मोस्ट पॉपुलर स्टार की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट या शाहरुख खान नहीं बल्कि एक ऐसी एक्ट्रेस को नंबर 1 जगह मिली जो रातों-रात एक फिल्म से पॉपुलर हुईं।

IMDb Most Popular Indian Star List 2024: फिल्मी सितारे हमेशा अपनी नई फिल्मों, वेब शो और सीरीज के जरिए अपने दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर कोई दर्शकों का सबसे पसंदीदा बन जाता है तो कोई पसंद से थोड़ा कम।

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने साल 2024 के मोस्ट पॉपुलर स्टार की लिस्ट जारी की है जिसमें सबसे चर्चित और लोकप्रिय सितारों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में ना शाहरुख खान, ना दीपिका पादुकोण, बल्कि एक ऐसी अभिनेत्री को पहली स्थान मिला है जो एक ही फिल्म से रातों-रात दुनिभर में छा गई थीं। यहां जानें, कौन-से स्टार को कौनसी पोजिशन मिली।

IMDb की लिस्ट में इन सितारों को मिल जगह
आईएमडीबी जो एक ऑनलाइन डेटाबेस है जिसमें फिल्मों, टीवी शो और वीडियो गेम के साथ-साथ अभिनेताओं, निर्देशकों और अन्य फिल्म उद्योग के पेशेवरों के बारे में जानकारी दी जाती है, उसने साल 2024 के मोस्ट पॉपुलर स्टार की लिस्ट जारी की है। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन पर ना तो शाहरुख खान हैं ना दीपिका पादुकोण और ना ही आलिया भट्ट। इस बार टॉप पोजिशन पर कब्जा किया है ‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने।

दीपिका और आलिया पीछे
दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण और तीसरे पर ईशान खट्टर का नाम है। इस साल दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर और सिंघम अगेन में नजर आई हैं। वहीं सितंबर में उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वहीं, ईशान खट्टर नेटफ्लिक्स शो द परफेक्ट कपल में नजर आए थे।

चौथे पर शाहरुख खान, 5वें पर शोभिता धुलिपाला और छठे स्थान पर शरवरी वाघ का नाम है। साल 2024 में शरवरी महाराज और मुंज्या जैसी फिल्मों में नजर आईं, तो वहीं शोभिता ने नागा चैतन्य से अपनी शादी को लेकर ध्यान आकर्षित किया। शाहरुख तो बॉलीवुड के बादशाह हैं। 7वें नबंर पर हैं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, 8वें पर समांथा रुथ प्रभु, 9वें पर आलिया भट्ट और 10वें नंबर पर हैं साउथ एक्टर प्रभास।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved