Trending

Fitness Mantra: विराट कोहली की फिटनेस का राज क्या है, अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा

Table of Content

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बेहतरीन पर्सनालिटी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 35 साल की उम्र में वह कड़ी मेहनत कर अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। अनुष्का शर्मा ने उनकी दिनचर्या और फिटनेस मंत्रा का खुलासा किया है।

Virat Kohli Fitness Mantra: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ खिलाड़ी विराट कोहली जितना अच्छा परफॉर्म पिच पर करते हैं, उससे उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी जैसी बॉडी और पर्सनालिटी हर कोई पाना चाहता है।

35 की उम्र में भी उनकी जैसी फिटनेस को हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। इसके लिए विराट खून-पसीना बहाते हैं और कड़े फिजिकल वर्कआउट करते हैं। इस उम्र में उनकी फिटनेस का क्या है राज, उनकी वाइफ व मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया है।

अनुष्का ने बताया विराट कोहली का फिटनेस मंत्रा
विराट कोहली कई लोगों की प्रेरणा हैं। अनुष्का शर्मा ने बताया है कि विराट अपनी हेल्थ और पर्सनालिटी के लिए बहुस सजग हैं और वह अपनी दैनिक दिनचर्या का सख्ती से पालन करते हैं। उन्होंने कहा- ‘विराट अपनी सेहत के लिए डिसिप्लिंड हैं। व रोज सुबह उठकर कार्डियो करते हैं और हर रोज मेरे साथ क्रिकेट प्रैक्टिस करते हैं। उनका खान-पान बहुत साफ सुथरा है। वह जंक फूड बिलकुल भी नहीं खाते वा शक्कर या ड्रिंक्स लेते हैं। उन्होंने 10 साल से बटर चिकन नहीं खाया है।

अनुष्का ने आगे कहा- “वह नींद से समझौता नहीं करते और इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले ताकी वह अपने काम और खेल में अच्छे से फोकस कर सकें। उनकी फिटनेस के लिए कमिटमेंट ही दिखाता है कि वह दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं।” अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सेशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved