Trending

Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2’ बनी सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म

Table of Content

Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा चुकी है। रिलीज के सातवें दिन यानी पहले हफ्ते में ही फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर भारत की पहली सबसे तेज इतनी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Pushpa 2 Worldwide Collection Day 7: हर दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्प 2: द रूल’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में ऐसा तूफान ला दिया है जिसके आगे कोई और फिल्म टिक नहीं पा रही। फिल्म को रिलीज हुए गुरुवार (12 दिसंबर) को एक हफ्ता होने जा रहा है और सातवें दिन ही इस फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना डाला।

‘पुष्प 2: द रूल’ 1000 करोड़ क्लब में हुई शामिल
महज सात दिनों के अंदर ही ‘पुष्पा 2’ ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जी हां, देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सुकुमार निर्देशित इस फिल्म का डंका बज रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी फर्स्ट वीक में ही 1000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स पोस्ट पर पुष्पा 2 के कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक दुनियाभर में फिल्म सातवें दिन 69 करोड़ का बिजनेस करेगी। टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1032.45 करोड़ रुपए बताया गया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved