Aaliyah Kashyap Wedding Photos: डायरेक्टर अनुराग कश्यप की 23 साल की बेटी आलिया कश्यप शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 11 दिसंबर को विदेशी बॉयफ्रेंड शेन से शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं।
Aaliyah Kashyap Wedding: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आलिया कश्यप शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 11 दिसंबर को अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन रेग्वेयर के साथ सात फेरे लिए। कपल की शादी की रस्में अनुराग कश्यप के मुंबई स्थित घर पर आयोजित हुईं। अब आलिया और शेन की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
कपल ने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। आलिया और शेन ने इंस्टाग्राम पर एक कंबाईंड पोस्ट में शादी की तमाम खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन लिप लॉक करते दिख रहे हैं। बता दें, शेन और आलिया लगभग 3 साल से अधिक समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों ने साल 2023 में सगाई की थी।
वेडिंग फोटो में दूल्हे राजा शेन रेग्वेयर अपनी दुल्हन को देख इमोशनल हो गए। ब्लैक-एंड वाइट तस्वीर में दूल्हेराजा को भावुक देखा जा सकता है। वाइट शेरवानी और पगड़ी बांधे शेन रेग्वेयर काफी हैंडसम लगे।

वेडिंग लुक की बात करें तो आलिया कश्यप ने लाइट पिंक कलर का हैवी ब्राइडल लहंगा पहना था। वाइट एम्ब्रॉयडरी, शिमर और क्रिस्टल वर्क से लहंगा बेहद जगमगा रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ा और ज्वेलरी पहनी। ओपन हेयर लुक के साथ उन्होंने सबसे अलग ब्राइडल लुक रखा।