Trending

पश्चिम अफ्रीका के तट पर यात्रियों से भरी नाव पलटी, 40 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका

Table of Content

Pakistani migrant boat capsize: पश्चिम अफ्रीका के तट पर एक प्रवासी नाव पलट गई। जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका है। यह घटना मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास हुई।

Pakistani migrant boat capsize: पश्चिम अफ्रीका के तट पर एक प्रवासी नाव पलट गई। जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका है। यह घटना मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास हुई, जो पश्चिमी सहारा के विवादित क्षेत्र में स्थित है। इस नाव पर कुल 86 लोग सवार थे।

पाकिस्तानी दूतावास के अनुसार, यह नाव 80 यात्रियों को लेकर मॉरिटानिया से इस महीने की शुरुआत में रवाना हुई थी। नाव के पलटने के बाद 36 यात्रियों को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि नाव में कुल 86 लोग सवार थे, जिनमें 66 पाकिस्तानी नागरिक थे।

लोगों की मदद में जुटी पाकिस्तानी दूतावास
मोरक्को में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस घटना के पीड़ितों की मदद की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी संकट प्रबंधन यूनिट सक्रिय कर दी है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

पिछली घटनाओं की याद दिलाती यह दुर्घटना
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नागरिक इस तरह की घटनाओं का शिकार हुए हैं। हर साल सैकड़ों पाकिस्तानी अवैध रूप से यूरोप पहुंचने के लिए खतरनाक रास्तों का सहारा लेते हैं। दिसंबर 2024 में ग्रीस के पास एक नाव पलटने से 35 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए थे, जबकि 2023 में भी ऐसी ही एक घटना में 262 पाकिस्तानी प्रवासी अपनी जान गंवा बैठे थे।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved